ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

मुरैना के गांव में सिविल ड्रेस में कॉन्स्टेबल जुआरियों को पकड़ने गया था, लोगों ने घेर कर पीटा

मुरैना   पोरसा क्षेत्र के कुकथरी गांव में कॉन्स्टेबल को लोगों ने पीट दिया। कॉन्स्टेबल एक घर में घुस गया था। पुलिस का कहना है कि आरक्षक वहां जुआ खेल रहे जुआरियों को सिविल ड्रेस में पकड़ने गया था। जुआरियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसे पीट दिया। उसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

कॉन्स्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, कुकथरी गांव में जुआरियों को पकड़ने गया था। वह सिविल ड्रेस में अकेला गया था। वह चेहरे पर नकाब बांधकर मकान के अंदर घुस गया। यहां जुआरियों के पास पहुंचकर उन्हें पकड़ने लगा। जुआरियों ने उलटा उसे पकड़ लिया और पीट दिया। जिस समय उसे पीटा गया, वहां महिला भी मौजूद थीं। महिला ने भी उसे पीटा है।

इन लोगों ने पीटा आरक्षक को

जिन लोगों ने आरक्षक की पिटाई की है, उनमें कुकथरी गांव के जीतू उर्फ जितेन्द्र फौजी, रवीश उर्फ सपाती, सूरज शर्मा और धम्पा उर्फ शिवम शर्मा के खिलाफ थे। इन सभी के खिलाफ पोरसा थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस कह रही कुछ और कहानी

पुलिस की अनुसार निरीक्षक धर्मेन्द्र मालवीय, आरक्षक रविन्द्र बरैया, गजेन्द्र लोधी, राहुल पटेल, सोनू यादव,, गोविंद यादव, पुष्पेन्द्र तोमर सहित पुलिस बल कुकथरी गांव में जुआरियों को पकड़ने गया था, लेकिन वहां सभी लोग अलग-अलग हो गए। पुष्पेन्द्र यादव को कुछ लोग एक घर के अंदर पकड़ कर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर दी गई। वहीं, दूसरी तरफ वीडियो में दिखाया जा रहा है कि उसे पीटते हुए घर से बाहर लाया गया है। उसके साथ दूसरा पुलिस का सिपाही नहीं था। सबसे बड़ी बात महिलाएं भी उसे पीट रही हैं। जो पुलिस की इस पूरी कहानी पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है। कुल मिलाकर पुलिस आरक्षक की गलती को छिपाने में लगी बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button