ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
छत्तीसगढ़

चाइल्ड केयर लीव से लौंटी आइएएस शंगीता, मिली वन व उद्योग विभाग की जिम्मेदारी

रायपुर   चाइल्ड केयर लीव से लौटी आइएएस आर शंगीता को वन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। 2005 बैच की आइएएस शंगीता कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले श्रम विभाग की विशेष सचिव थीं। दिसंबर 2018 में पहली प्रशासनिक सर्जरी में कांग्रेस सरकार ने उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी थी। इसके बाद से शंगीता बिना विभाग के ही मंत्रालय में पदस्थ रहीं। इसी दौरान वे चाइल्ड केयर लीव पर चली गईं। बता दें कि शंगीता ने दुर्ग कलेक्टर रहते हुए भूपेश बघेल की जमीन नपवाई थी।

चिराग की डायरेक्टर बनीं चंदन

आइएएस चंदन संजय त्रिपाठी को छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण और त्वरित कृषि विकास (चिराग) परियोजना का डायरेक्टर बनाया है। 2016 बैच की आइएएस चंदन अभी तक परियोजना की चीफ आपरेटिंग आफिसर थीं। उनके पास संचालक पशु चिकित्सा सेवा और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर का प्रभार बना रहेगा।

रीना गईं लंबी छुट्टी पर, भुवनेश संभालेंगे महिला एवं बाल विकास

आइएएस रीना बाबा साहेब कंगाले की 177 दिन (लगभग छह महीने) की छुट्टी सरकार ने मंजूर कर ली है। कंगोल 12 अगस्त को काम पर लौटेगीं। 2003 बैच की आइएएस कंगाले राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हैं। इसके साथ वे महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की सचिव भी हैं। कंगाले की अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी 2006 बैच के आइएएस भुवनेश यादव को सौंपी गई है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सहित यादव की मौजूदा जिम्मेदारियों को यथावत रखा गया है। अफसरों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लिए भी तीन नामों का पैनल चुनाव आयोग को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button