ब्रेकिंग
क्या PCOD में मां बनना संभव है? एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानें गर्भधारण और इलाज के उपाय CPL 2026 ABF vs TKR: रहकीम कॉर्नवॉल के ऑलराउंड खेल से जीता एंटीगा फाल्कंस, ट्रिनबागो को 8 रन से हराय... ईरान युद्ध के बीच पेंटागन में घमासान, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रोके 45 प्रमोशन, 65% पैट्रियट मिसाइ... उबर ने किया 10% कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, 3400 नौकरियां होंगी प्रभावित; भारत पर भी पड़ेगा असर 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन...
देश

अरुण जेटली की हालत फिर हुई नाजुक, एम्स पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह

नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत फिर से नाजुक बताई जा रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। जेटली को 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से बीमार चल रहे जेटली से मिलने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं। 10 अगस्त के बाद से जेटली की हेल्थ को लेकर कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा है और डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।

आज अरुण जेटली का हाल जानने केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह एम्स पहुंचे है। बता दें कि शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी अरुण जेटली का हाल जानने के लिए एम्‍स पहुंचे थे। शाह एक घंटे से अधिक समय तक एम्‍स में मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तो शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शाह आज फिर जेटली का हाल जानने एम्स जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button