ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

डिंपल यादव का योगी सरकार पर प्रहार, जिनका परिवार नहीं वे क्या जाने परिवार से किसी के जाने का दर्द

जौनपुर । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल तथा राज्‍यसभा सदस्‍य एवं अभिनेत्री जया बच्‍चन ने जौनपुर जिले की मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सुषमा पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाने पर पलटवार कर डिंपल यादव ने कहा, हमें गर्व है अपने परिवार पर, हमें गर्व है, समाजवादी परिवार और अपने गठबंधन के साथियों पर, जो मिलकर चुनाव लड़ रहे और उत्‍तर प्रदेश में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि सीएम योगी ने सफेद झूठ बोला कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हुई , दरअसल जिन लोगों ने अपनों को खोया उनके दुख-दर्द को बिना परिवार वाले लोग क्या समझ सकते हैं। डिंपल यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने सबकी उम्मीदें, सबके सपने गड्ढे में डाल दिए लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि हम सब लोग साथ होकर उत्तर प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाएंगे। राज्य में नया सूरज उगने वाला है।’’
योगी के गर्मी निकालने वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, गर्मी निकालने वालों को ये पता ही नहीं चला कि मौसम बदल गया है। आप सबके तेवर देखकर लग रहा है कि अब भाजपा वालों को कोल्‍ड स्‍टोरेज में डालना पड़ेगा। युवाओं के रोजगार, प्रतियोगी परीक्षार्थियों की परीक्षा निरस्त होने जैसे मुद्दे उठाकर उन्होंने कहा कि क्या कोई भी उपयोगी मुख्‍यमंत्री ऐसा करेगा। डिंपल ने सुषमा पटेल को अपनी छोटी बहन बताकर उन्हें भारी मतों से चुनाव जिताने की अपील की। सुषमा पटेल मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की बहू हैं और 2017 में उन्होंने इसी क्षेत्र से बसपा के निशान पर चुनाव जीता था लेकिन पिछले वर्ष वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। इस मौके पर जया बच्‍चन ने खुद को बड़ी बहू और डिंपल यादव को प्रदेश की छोटी बहू बताकर कहा, यहां तीन तीन भाभियां मौजूद हैं और यह हमारा हक बनता है कि आप सब देवरों से मांग करें कि भारी बहुमत से चुनाव जिताकर सपा की सरकार बनाएं। भाजपा सरकार पर प्रहार कर जया बच्‍चन ने कहा कि यूपी और केंद्र में जो सरकारें हैं, वे अपनी कमियां दूसरों पर थोप देते हैं और यह कमजोर लोगों की आदत होती है।
उन्होंने कहा कि जो कमजोर लोग होते हैं, वे अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए दूसरों पर अंगुली उठाते हैं। पिछले पांच साल से उप्र में यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कमजोर लोग (भाजपा) फिर सत्ता में आ गए,तब बाकी पार्टियों को गालियां देने वाले है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी पर प्रहार करते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री महिलाओं की तकलीफ कैसे समझेंगे, सब त्याग करके बैठे हैं, उल्टा समाजवादियों को कहते हैं कि ये परिवारवादी लोग हैं, अरे, आपको परिवार से क्‍या मतलब, आप तो सब छोड़ चुके हैं, बैठे हुए चोंगा पहनकर और ढोंग रचा रहे हैं। जया बच्‍चन ने योगी को लक्ष्य करते हुए कहा, आपको कभी इस प्रदेश के लोग माफ नहीं करने वाले हैं, आप भगवा वस्त्र पहनकर इतनी गलत और घिनौनी बात करते हैं, दूसरों पर अंगुली उठाते हैं। आप सांसारिक भोग को छोड़ चुके हैं,तब क्यों आए हैं यहां भोग करने के लिए।

Related Articles

Back to top button