ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
व्यापार

क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में गिरावट

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 2।83 फीसदी की गिरावट के साथ 1।75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि, ट्रेडिंग वॉल्यूम समान अवधि के दौरान करीब 29।55 फीसदी गिरकर 68।18 अरब डॉलर हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान, डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस में कुल वॉल्यूम 11।02 अरब डॉलर पर रहा है, जो 24 घंटों की क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम का करीब 16।16 फीसदी है। वहीं, स्टेबलकॉइन्स  में कुल वॉल्यूम 53।41 अरब डॉलर पर मौजूद है, जो 24 घंटों की कुल क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम के करीब 78।34 फीसदी पर मौजूद है। बिटकॉइन की बाजार में मौजूदगी 0।13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 41।89 फीसदी पर पहुंच गई है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन आज 38,561।99 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। रुपये की टर्म में, बिटकॉइन 1।19 फीसदी की गिरावट के साथ 30,60,482 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, Ethereum 2।43 फीसदी गिरकर 2,14,681।2 रुपये पर पहुंच गया है। Cardano 5।89 फीसदी की गिरावट के साथ 67।99 रुपये पर पहुंच गया है। और Avalanche 1।87 फीसदी की गिरावट के साथ 6,263।69 रुपये पर मौजूद है। सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी और रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021 संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने के लिए लिस्ट किया था। इसे पहले बजट सत्र के लिए भी लिस्ट किया गया था, लेकिन इसे पेश नहीं किया जा सका था, क्योंकि सरकार ने इस पर दोबारा काम करने का फैसला लिया था।

Related Articles

Back to top button