ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...
खेल

प्रो लीग मुकाबलों से भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ : पूनिया

भुवनेश्वर । भारतीय महिला हॉकी टीम की कार्यवाहक कप्तान सविता पूनिया के अनुसार एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों से टीम को आगामी टूर्नामेंटों विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए अपने खेल को बेहतर करने का अच्छा अवसर मिला है। एशियाई खेल 2024 में होने वाले पेरिस ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी हैं , इसलिए इन खेलों का महत्व और बढ़ जाता है। भारतीय महिलाओं ने अब तक हुए एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने इस साल के शुरू में ओमान के मस्कट में शुरूआती दो चरण के मुकाबले में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया था। सविता ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने से टीम के कापफी फायदा हुआ है। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी गलतियों का आंकलन किया है। इसका लाभ हमें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान विशेष रुप से अपने प्रदर्शन पर रहा है। हम लंबे समय से प्रो लीग में खेलने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि हमें इससे विश्व की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का अवसर मिला है। इन मुकाबलों से टीम को पता चला है कि किस क्षेत्र में उसे क्या करना है।

Related Articles

Back to top button