ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
विदेश

मधुर संगीत के बजाय एयर अटैक साइरन के बीच यूक्रेनी जोड़े ने रचाई शादी 

कीव । यूक्रेन में रूस के हमले के बीच एक युगल शादी के मधुर संगीत के बजाय एयर अटैक साइरन के बीच दाम्पत्य सूत्र में बंध गए। गुरुवार को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तब पूरे देश में अफरा-तफरी मच गई। हर शख्स अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा लेकिन यारिना अरीवा और सियावातोस्लाव फुर्सिन ने आसमान में मंडराते विमानों के बीच एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया। कीव स्थित सेंट माइकल्स मोनास्ट्री में शादी करने वाली अरीवा ने कहा, ‘यह बहुत भयावह था।’ एयर अटैक साइरन के बीच शादी के बाद अरीवा ने कहा कि यह आपकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल होता है लेकिन जब आप बाहर जाते हैं तो आपको साइरन सुनाई पड़ते हैं। इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए 6 मई का दिन तय किया था। उन्होंने बताया कि हमने नदी के किनारे एक रेस्तरां की छत पर इसका जश्न मनाने का सोचा था।
21 वर्षीय अरीवा का सपना अपनी शादी को खूबसूरत लाइट्स और अपने साथी के साथ बेहद खास बनाने का था। लेकिन गुरुवार को जब पुतिन ने रूस पर सैन्य अभियान का आदेश दिया तब उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए। इसके कुछ देर बाद सुबह होने से पहले ही रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन और देश के अलग-अलग हिस्सों में मिसाइलें दागना शुरू कर दिया।  धीरे-धीरे हमले की आग पूरे देश में फैल गई जिसकी आंच आज दूसरे दिन राजधानी कीव तक पहुंचती दिख रही है। इस जोड़े की मुलाकात अक्टूबर 2019 में कीव में एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी। तनाव के माहौल के बीच इन्होंने शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि इन्हें नहीं पता था इनका आने वाला कल कैसा होगा, ये लोग साथ होंगे भी नहीं। अरीवा ने कहा कि स्थिति बहुत मुश्किल है। हम अपनी धरती के लिए लड़ेंगे।  हम मर भी सकते हैं और इसलिए मरने से पहले हम ‘एक’ होना चाहते थे। शादी के बाद यह कपल सेना की मदद करने के लिए स्थानीय डिफेंस सेंटर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button