ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
मनोरंजन

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई ने की धमाकेदार शुरुआत

आलिया भट्ट  स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और पहले ही दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई के साथ बिजनेस की शुरुआत की है। गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले ही दिन तकरीबन 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और कमाई का ये आंकड़ा सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस के हिसाब से है। हालांकि देखना होगा कि क्या आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म आगे भी इसी तरह का परफॉर्मेंस बनाए रख पाएगी या नहीं। फिल्म को लेकर अभी तक काफी विवाद हो चुका है और यही वजह है कि बिजनेस के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

विवादों के बावजूद कमाल कर रही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’
‘देवदास’, ‘सांवरिया’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में बना चुके संजय लीला भंसाली यूं तो फिल्मों को विवादों से निकालने के मामले में चैंपियन माने जाते हैं लेकिन क्या वो आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के मामले में भी ऐसा ही कमाल दिखा पाएंगे? आलिया भट्ट फिल्म का प्रमोशन करने के लिए खार स्थित गैलेक्सी सिनेमा में पहुंची थीं और बेहिसाब भीड़ के बीच उन्हें गंगू वाले अंदाज में नमस्ते किया।

रणवीर सिंह की 83 को बीट कर जाएगी आलिया की ‘गंगूबाई’बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन जोरदार शुरुआत करते हुए 9.50-10 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई मुंबई में रणवीर सिंह की फिल्म 83 के बिजनेस को मैच कर सकती है। माना ये भी जा रहा है कि फिल्म का शनिवार का बिजनेस और भी बेहतर हो सकता है।

Related Articles

Back to top button