ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
लाइफ स्टाइल

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन 

पुलिस में नौकरी कर देश सेवा करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 67 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें पुलिस कॉन्स्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर, कॉन्स्टेबल बैंड और पुलिस दूर संचार में कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती निकाली गई है। स्पोट्‌र्स कोटे के तहत होने वाली इस भर्ती में दसवीं पास और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन स्पोट्‌र्स ट्रायल और मेडिकल वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 28 फरवरी तक राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता

जिला पुलिस में कॉन्स्टेबल के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है।

आरएसी और एमबीसी बटालियन (बैंड सहित) कॉन्स्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।

पुलिस दूरसंचार – फिजिक्स और मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना जरूरी है।

कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

ऐसे होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का सिलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा।
डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन
स्पोट्‌र्स ट्रायल
फिजिकल मेजरमेंट (PMT)
मेडिकल एग्जामिनेशन

आवेदन शुल्क

राजस्थान पुलिस में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल / ओबीसी / एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 500 रुपये का भुगतान शुल्क जमा करना होगा।
ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।

Related Articles

Back to top button