ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
लाइफ स्टाइल

डिनर के ऐसे ऑप्शन्स जो आपको हेल्दी रखेगे

1. दाल का सूप  :  मूंग या अरहर की दाल का सूप पाचन को बेहतर बनाने में काम करता है। इसे और ज्यादा हेल्दी और सुपाच्य बनाने के लिए आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां मिक्स कर सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा मिर्च, मसाले के साथ इसे न बनाएं क्योंकि उससे बेशक स्वाद तो बढ़ जाएगा लेकिन जिस फायदे के लिए आप इसे पीना चाह रहे हैं वो कम हो जाएंगे। हां, जीरे, लहसुन व करी पत्ते का तड़का किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं।फायदे : प्रोटीन के अलावा दालें आयरन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिंस, सोडियम और राइबोफ्लेविन से भरपूर होती हैं। जिसकी हमारी शरीर को आवश्यकता होती है। दाल का गरमा-गरम सूप पीने से गले की खराश और सर्दी में भी आराम मिलता है।

2. पनीर भुर्जी  : प्रोटीन रिच फूड्स पेट को लंबे वक्त तक भरा रखते हैं जिससे वजन कम करने का सफर आसानी से पूरा किया जा सकता है। तो इसमें पनीर भुर्जी एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। इसे टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक जैसी और भी कई चीज़ें मिला सकते हैं। बस लाल मिर्च, गरम मसाला ये सारी चीज़ें अवॉयड करें। भुर्जी को आप ऐसे खाएं या फिर रोटी, पराठे के साथ, हर तरह से ये बेस्ट है।

फायदे : प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। विटामिन डी की मात्रा भी इसमें शामिल होती है। जो हड्डियों को तो स्ट्रॉन्ग बनाता ही है साथ ही साथ मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है।

3. पालक दाल खिचड़ी  : फटाफट से बनने वाला बहुत ही हेल्दी और टेस्टी डिनर ऑप्शन। इसे हेल्दी बनाने के लिए पालक के अलावा आप इसमें गोभी, मटर, बीन्स जैसी और भी दूसरी सब्जियां डाल सकते हैं।

फायदे : आयरन के अलावा पालक में विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन के शामिल होता है। इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है और ताकत भी। इम्युनिटी बढ़ाने में भी ये डिश फायदेमंद है।

Related Articles

Back to top button