ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
टेक्नोलॉजी

बड़े डिस्प्ले के साथ आ रही है नई डिजो स्मार्टवॉच 

डिजो की लेटेस्ट और किफायती वॉच जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। Realme सबब्रांड डिजो इस महीने भारत में अपनी डिजो स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकता है, इससे पहले डिजो ने भारत में अपनी Watch R को लॉन्च किया था और दो और स्मार्टवॉच Watch 2 sports और Watch S को ब्लूटूथ SIG के माध्यम से सर्टिफाइड किया गया है। Dizo watch R 1.3 इंच के राउंड शेप डायल, AMOLED डिस्प्ले और कुछ बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। खैर, Dizo Watch S जल्द ही कभी भी भारत में एंट्री कर सकती है। हालांकि Watch 2 sports और Watch S को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पैशनेटगीकज ने Dizo Watch S DW2122 को एफसीसी लिस्टिंग में स्पॉट किया, अब हम इसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जो वॉच के डिजाइन का खुलासा करती हैं। फिलहाल, वॉच की सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, डिजो वॉच एस एक बजट स्मार्टवॉच होगी और हम हाल ही में लॉन्च किए गए डिजो वॉच आर के समान प्राइसिंग की उम्मीद कर सकते हैं यानी लगभग 4000 रुपये है। डिजो Watch 2 sports वर्जन भी लीक हुआ है जो इसी तरह के प्राइस टैग के साथ आता है।

Watch 2 Sports Edition में 1.69 इंच का TFT LCD डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच का डिस्प्ले 240*280 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। वॉच जिंक अलॉय डिजाइन से बनी है जो इसे मजबूत बनाती है, अन्य स्मार्टवॉच की तरह यह 24H ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर को भी सपोर्ट करती है जो इसे उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन स्मार्टवॉच ऑप्शन बनाती है। वॉच में 110+ स्पोर्ट्स मोड हैं। 150+ क्लाउड बेस्ड वॉच फेस है, जिसे आप रियलमी लिंक ऐप के जरिए बदल सकते हैं। अन्य फीचर्स में अलार्म क्लॉक, रिमाइंडर, वेदर फोरकास्ट और बहुत कुछ शामिल हैं। वॉच कॉलिंग फीचर का सपोर्ट नहीं करती है लेकिन आप कॉल को रिजेक्ट और म्यूट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button