ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
विदेश

रूस की घेराबंदी में जुटे नाटो देश, यूक्रेन सीमा के पास तैनात किए कमांडो, जारी रहेगी यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति 

कीव । यूक्रेन में चल रही भीषण जंग से टेंशन में आए उत्‍तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के देशों ने रूस की घेरेबंदी तेज कर दी है। नाटो ने यूक्रेन की सीमा से लगते देशों में हजारों की संख्या में कमांडो तैनात किए हैं। इसके साथ ही नाटो ने निर्णय लिया है कि यूक्रेन की सेना को हथियारों की सप्‍लाइ जारी रहेगी। नाटो ने कहा कि यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्‍टम भी दिया जाएगा ताकि वह रूसी विमानों को तबाह कर सके।
नाटो देशों ने पहले ही 100 फाइटर जेट को अलर्ट कर रखा है और पोलैंड-यूक्रेन की सीमा के पास अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। नाटो महासचिव जेन्‍स स्‍टोल्‍टेनबर्ग ने कहा कि हम हजारों की संख्या में युद्ध के लिए तैयार कमांडो यूक्रेन की सीमा से लगे देशों में तैनात करने जा रहे हैं। इन कमांडो में जमीन, हवा, समुद्र और विशेष अभियान में हिस्‍सा लेने वाले जवान शामिल हैं। 30 देशों के संगठन नाटो ने यूक्रेन को सभी तरह के हथियार देंगे। नाटो महासचिव ने कहा सहयोगी समर्थन को लेकर बहुत प्रतिबद्ध हैं। हम सामूहिक रक्षा नीति के तहत पहली बार नाटो प्रतिक्रिया बल को तैनात कर रहे हैं।
नाटो महासचिव ने कहा गलत अनुमान लगाने या नासमझी के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हम अपने सहयोगी और नाटो की प्रत्‍येक इंच जमीन की रक्षा करने के लिए प्रत्‍येक कदम उठाएंगे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि रूस यूक्रेन की सरकार को गिराने की साजिश कर रहा है। नाटो महासचिव ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब यूक्रेन की राजधानी कीव में भीषण जंग चल रही है। रूसी हमलों के बीच यूक्रेन की सेना बचाव की स्थिति में दिखाई दी, हालांकि यूक्रेनी सेना सड़कों पर उतर आई और वह राजधानी को कब्जे में लिए जाने से रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है।
उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल में अपने यूरोपीय समकक्षों के लिए एक अशुभ चेतावनी दी। उन्होंने कहा यह आखिरी बार हो सकता है, जब आप मुझे जीवित देख रहे हैं। पुतिन के इरादों से स्पष्ट है कि रूस यूक्रेन में कठपुतली सरकार स्थापित करने की योजना बना रहा है। यूक्रेन में विशिष्ट यूक्रेनी अधिकारियों को पकड़ने या मारने के लिए चेचन विशेष बलों के एक दस्ते को यूक्रेन में तैनात किया गया है। मॉस्को टेलीग्राम चैनल के सुरक्षा प्रतिष्ठान के लिंक के साथ प्रत्येक सैनिक को कथित तौर पर यूक्रेनी अधिकारियों की तस्वीरों और उन पर विवरण के साथ एक विशेष ‘कार्ड का डेक’ दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सूची रूसी जांच समिति द्वारा ‘अपराधों’ के संदिग्ध अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि वह अपनी राजधानी में रूसी हत्यारों के लिए ‘नंबर एक लक्ष्य’ हैं, जबकि उनका परिवार पुतिन के हमलावरों के लिए ‘नंबर दो लक्ष्य’ है।

Related Articles

Back to top button