ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

आनी के डिगेढ में आठ कमरों के दोमंजिला मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Kullu Fire Incident जिला कुल्‍लू के आनी खंड के डिगेढ में आग की घटना से देवी सिंह के आठ कमरों का दो मंजिला मकान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

आनी, संवाद सहयोगी। Kullu Fire Incident, जिला कुल्‍लू के आनी खंड के डिगेढ में आग की घटना से देवी सिंह के आठ कमरों का दो मंजिला मकान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।  शनिवार देर रात को आग की घटना पेश आई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लकड़ी से बने मकान में आग इतनी तेजी से फैली की देखते-देखते सारे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान मकान में कोई भी सदस्य नहीं था, जबकि आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जल गया।

आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। हिमपात होने के कारण दमकल विभाग की टीम देर रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ऐसे में रविवार को प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 15 हज़ार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की गई है।

जिला कुल्‍लू में सर्दी के माैसम में आग लगने की ज्‍यादा घटनाएं पेश आती हैं। इसका कारण यहां ज्‍यादा ठंड पड़ना भी है। यहां लकड़ी के बनाए घरों में हर कमरे में तंदूर जलाए होते हैं। जरा सी लापरवाही होने पर लकड़ी के बने ये घर पलभर में आग की लपटों में घिर जाते हैं।

Related Articles

Back to top button