ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

UP election: शाह बोले- पांच चरणों में भाजपा को बहुमत, अब 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोट डालें

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पांच चरणों के चुनाव में भाजपा ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली हैं और अब छठे और सातवें चरण में मतदाताओं को 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोट डालना है। कुशीनगर और संतकबीरनगर में आयोजित चुनावी जनसभाओं में शाह ने कहा कि प्रदेश के पांच चरणों के चुनाव में भाजपा ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली है और छठे और सातवें चरण में मतदाताओं ने 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोटिंग करनी है।

उन्होंने पिछली सरकारों में “बुआ और भतीजा” (मायावती और अखिलेश यादव) पर उत्तर प्रदेश को जाति के आधार पर विभाजित करने का आरोप लगाते हुए सपा और बसपा दोनों पर निशाना साधा और कहा कि अगर एक सरकार सत्ता में आएगी तो एक जाति के लिए काम करेगी और दूसरी आई तो दूसरी जाति के लिए काम करेगी। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ काम किया।

शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बना दो और भाजपा सरकार बनने के बाद उप्र में किसी भी किसान को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिजली मुफ्त मिलेगी, गरीबों की बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त में स्कूटी, उच्‍च शिक्षा के छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का वादा किया। शाह ने खुद को साल 2013 में उप्र का प्रभारी बनाये जाने के बाद राजनीतिक बदलावों की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में उत्‍तर विधानसभा क्षेत्रों में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button