ब्रेकिंग
Balrampur News: शिक्षकों से अवैध वसूली और वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ज... Crime News: मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से भागा तस्कर, कुछ ही घंटों में दोबारा गिरफ्त... Indore News Today: होटल एसेंशिया में गरबा आयोजन पर पुलिस की गाज, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के चलते एस... Barotha Police Station News: इंस्टाग्राम मैसेज से संपर्क कर घर में घुसा था आरोपी, पोक्सो एक्ट के तहत... Crime News: चौक इलाके में बेची थीं सोने की चेन और ब्रेसलेट, वीडियो में कबूलनामा आया सामने Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक...
बिहार

पटना हाईकोर्ट ने बियाडा को भूमि आवंटन से संबंधित लंबित मामलों पर दिया शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश

पटना। हाईकोर्ट ने बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डिवेलपमेंट आथोरिटी (बियाडा) को भूमि आवंटन से संबंधित 139 यूनिटों के लंबित मामलों पर शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश संजय करोल एवं न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने उमेश सर्विसिंग स्टेशन व अन्य के मामले पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया। अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी। बियाडा द्वारा आवंटित 494 यूनिटों का करार रद्द कर दिया था। इनमें से 139 यूनिटों के विवाद के संबंध में कोर्ट ने बियाडा को शीघ्र निर्णय लेने को कहा, ताकि इन यूनिटों में औद्योगिक क्रियाकलाप जारी हो सके। खंडपीठ के समक्ष महाधिवक्ता ललित किशोर ने बताया कि बियाडा 494 यूनिटों के आवंटन को रद्द किया था। कोर्ट ने 139 यूनिटों के लंबित मामलों पर बियाडा को निर्णय लेना है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि राज्य में औद्योगिक विकास व लोगों को रोजगार तभी ही मिलेगा, जब बियाडा की जमीन का सही तौर से उपयोग किया जाए। कोर्ट ने बियाडा के अधिवक्ता से पूछा कि राज्य में कुल कितने औद्योगिक इकायां हैं? इसपर उन्होंने बताया कि कुल 68 इकाइयां हैं।

Related Articles

Back to top button