ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
व्यापार

10 रुपये तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

रूस-यूक्रेन में युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में लगने वाली आग को सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती से बुझा सकती है। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती को लेकर वित्त मंत्रालय में मंथन शुरू हो गया है। युद्ध की वजह से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत गत 7 साल में पहली बार 100 डालर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। इसका सीधा असर देश की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों की वित्तीय सेहत पर दिख सकता है।

120 डालर तक हो सकते हैं Crude के दाम

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत बढ़ने के बावजूद पिछले कई सप्ताह से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत नहीं बढ़ी है। कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां युद्ध की स्थिति जारी रहने पर कच्चे तेल की कीमत 120 डालर प्रति बैरल तक जाने का अनुमान जाहिर कर चुकी हैं।

10 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के प्राइस

पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियां मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करना चाहती हैं। इससे खुदरा महंगाई दर बढ़ेगी, जो पहले ही जनवरी में 6 प्रतिशत को पार कर चुकी है। ऐसे में वित्त मंत्रालय पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने पर विचार कर रहा है।

तेल कीमतों पर सरकार की नजर

बीते साल दीपावली से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 5 रुपये और डीजल में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। फिलहाल केंद्र सरकार पेट्रोल पर 27.90 रुपये और डीजल पर 21.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूलती है। दो दिन पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमत निश्चित रूप से सरकार के लिए चुनौती है और सरकार पूरी स्थिति पर नजर रख रही है।

Related Articles

Back to top button