ब्रेकिंग
सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी' जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
खेल

स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी में भारत की निकहत और नीतू को मिले स्वर्ण 

सोफिया । भारत की महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और नीतू ने स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीते हैं। जरीन ने (52 किग्रा) भार वर्ग में यूक्रेन की तेतियाना कोब को 4-1 से हराया जबकि नीतू ने (48 किग्रा) भार वर्ग में इटली की एरिका प्रिसियांडारो को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। निकहत को तीन बार की यूरोपीय चैम्पियनशिप तेतियाना के साथ मुकाबले में कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
राष्ट्रीय महिला टीम के कोच भास्कर भट्ट ने कहा, ‘‘दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी तरह से अलग शैली का प्रदर्शन किया लेकिन दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ’’जरीन ओर नीतू के अलावा नंदिनी ने 81 किग्रा में जीत के साथ ही कांस्य पदक पर कब्जा किया है। वहीं स्वर्ण विजेता नीतू दो बार की पूर्व युवा विश्व चैंपियन के साथ एशियाई युवा चैंपियनशिप में पूर्व स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। दूसरी ओर भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन इस बार अच्छा नहीं रहा। इसमें सात में से कोई भी पदक दौर में नहीं पहुंच सका। स्ट्रैंड्जा मेमोरियल यूरोप की सबसे पुरानी मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में से एक है और इसमें दुनिया भर के शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा लेते है।

Related Articles

Back to top button