ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
देश

संजय पांडे बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को राज्य के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। पांडे हेमंत नागराले की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल परमबीर सिंह के पद से हटाए जाने के बाद मुंबई पुलिस प्रमुख बनाया गया था। नागराले को इसके प्रबंध निदेशक के रूप में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम में स्थानांतरित कर दिया गया है। पांडे 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। मार्च, 2021 में पांडे ने तबादले से नाराज होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इसके बाद पांडे तबादले से नाराज हो कर छुट्टी पर भी चले गए थे। पांडे ने आइआइटी कानपुर से आइटी कंप्यूटर में इंजीनियरिंग की है। महारष्ट्र में इन्होंने एसीपी पुणे के रूप में कार्य की शुरुआत की थी। इसके बाद पांडे मुंबई में डीसीपी रैंक के अधिकारी बने। साल 1993-93 के दंगों के दौरान पांडे डीसीपी थे। इसके बाद वह नारकोटिक्स, इकनामिक्स आफिस विंग में भी रहे।

Related Articles

Back to top button