ब्रेकिंग
All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र...
देश

जम्मू-कश्मीर में अभी नहीं बदलेगा मौसम, जारी रहेगी बारिश, जानें- इस हफ्ते के मौसम का हाल

Jammu-Kashmir Weekly Weather Update: श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कल और परसो बारिश की संभावना है. 3, 4 और 5 मार्च को मौसम साफ रहेगा.

Jammu-Kashmir Weekly Weather and Pollution Report: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है और रुक-रुककर बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है. ये सिलसिला 2 मार्च तक चलता रहेगा. इसके बाद ही मौसम खुलेगा. हालांकि हफ्ते के अंत में एक बार फिर से आसमान में बादल दिखेंगे. इस बीच बारिश और बर्फबारी की वजह से सर्दी बढ़ गई है. आइये जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के इन बड़े शहरों में इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?

कश्मीर संभाग

श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कल और परसो बारिश की संभावना है. 3, 4 और 5 मार्च को मौसम साफ रहेगा. इसके बाद एक बार फिर हफ्ते के अंत तक बादल छाए रहेंगे. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 156 है. इस हफ्ते इसमें सुधार की उम्मीद है.

वहीं गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 2 और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे. आज और 6 मार्च को बारिश की संभावना है. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 1 और न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. गुलमर्ग में एक्यूआई अच्छे श्रेणी में 9 है. इस हफ्ते अच्छे श्रेणी में ही रहने का अनुमान है. कश्मीर संभाग के ज्यादातर जगहों पर मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

जम्मू संभाग

जम्मू में आज अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है. कल मौसम साफ रहेगा. 2 और 3 मार्च को बादल छाए रहेंगे. 4 और 5 मार्च को मौसम साफ रहेगा. इसके बाद एक बार फिर आसमान में बादल दिखेंगे. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 56 है. इस हफ्ते इसी श्रेणी में रहने के आसार हैं.

कटरा में आज अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी पूरे हफ्ते मौसम जम्मू की तरह ही रहने वाला है. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छे श्रेणी में 22 है. इस हफ्ते सुधार की संभावना है. जम्मू संभाग के ज्यादातर जिलों में मौसम इसी तरह रहेगा.

Related Articles

Back to top button