ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

शाहरुख खान की पठान मूवी के रिलीज होने पर सिनेमा हॉल पर विवाद

मध्यप्रदेश में पठान फिल्म के रिलीज होते ही इसका जमकर विरोध हो रहा है हिंदूवादी संगठनों ने रतलाम इंदौर और भोपाल में जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया जहां रतलाम में फिल्म रिलीज होते ही सिनेमा हॉल में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़ दिए तो वही इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर सिनेमा हॉल में जम गए |वही राजधानी भोपाल में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ फिल्म के पोस्टर फाड़े बल्कि यहां के रंग महल और संगीत टॉकीज में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शाहरुख दीपिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए टिकट काउंटर बंद करा दिया टिकट काउंटर के सामने बैठ कर धरना देते रहे हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और वही लोगों से फ़िल्म नही देखने की अपील भी की हिंदूवादी संगठनों के भारी विरोध के चलते सिनेमा हॉल संचालकों ने फिलहाल फिल्म के 12 बजे का शो को रद्द करते हुए फिल्म के पोस्टर हटा दिए हैं | उधर जिन लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई थी और मूवी देखने सिनेमा हॉल पहुंचे थे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा  वही कई लोग
टिकिट के  पैसे वापस देने की डिमांड कर रहे हैं।

 आप को बता दे कि बॉलीवुड मशहूर अभिनेता शाहरुख खान और मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने के प्रमोशन में  दीपिका  भगवा  रंग की बिकिनी  पहले नजर आई थी | जिसके बाद पूरे देश बीजेपी कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों द्वारा विरोध किया गया और पूरे देश में पठान मूवी को बैन करने की मांग की गई जिसके बाद सेंसर बोर्ड द्वारा उस गाने में भगवा रंग की बिकनी पहने शॉट को काट दिया गया और वही मूवी के कई शॉर्ट हटा दिए गए थे।

 

Related Articles

Back to top button