ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

सीबीआई ने घूसखोरी मामले में डीडीए के सहायक निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली | सीबीआई ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक सहायक निदेशक को एक व्यक्ति से 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि लक्ष्मी नगर डीडीए के सहायक निदेशक पंकज कुमार के खिलाफ शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी बातचीत के बाद 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया। मामले में एजेंसी ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के परिसरों में तीन स्थानों पर तलाशी ली गई। आरोपी को दिल्ली की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button