ब्रेकिंग
Dantewada News: कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव का अतिदुर्गम क्षेत्रों का दौरा; पहाड़ और नदी पार कर पहुंचे ... Kanker Education News: कचरा शेड में पढ़ने को मजबूर मासूम; जर्जर स्कूल भवन के चलते बंगोघोड़ियां गांव क... Chhattisgarh News: मुंगेली के सरगांव स्थित प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना; झुलसे मजदूरों को किया गया र... Chhattisgarh Murder Case: दुर्ग में पत्थर और कटर से युवक को मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने कुएं में फ... Ludhiana ATM Theft: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से 17.98 लाख की चोरी; पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्... Ajnala BSF Operation: अजनाला में बीएसएफ की बड़ी कामयाबी; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद Punjab State Lottery Result: बठिंडा में टैक्सी चालक की खुली किस्मत; डियर समर बंपर लॉटरी में जीता 3 क... Amritsari Kulcha GI Tag: अमृतसरी कुलचा को मिलेगी वैश्विक पहचान; GI टैग दिलाने के लिए जिला प्रशासन की... Teachers Protest in Ludhiana: नॉन-एकेडमिक ड्यूटी के विरोध में उतरे शिक्षक; डीसी हिमांशु जैन ने दिया ... Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून से पहले मौसम मेहरबान; कई जिलों में बारिश, जानें 21 जून तक का...
देश

सावधान! 1 मार्च से इस बैंक के बदल जाएंगे IFSC, ऐसे पता करें अपनी ब्रांच का नया कोड, वरना नहीं कर पाएंगे लेनदेन

27 नवंबर 2020 को लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड में विलय कर दिया गया था। अब DBS Bank India ने जानकारी दी है कि ब्राचों के पुराने IFSC सिर्फ 28 फरवरी तेक ही वैलिड होंगे एक मार्च से नए IFSC लागू होंगे।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। लक्ष्मी विलास बैंक और डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड का विलय होने के कारण बैंक की शाखाओं के मौजूदा IFSC एक मार्च से बदल जाएंगे। ऐसे में अगर ग्राहकों ने नए IFSC नहीं लिए तो उन्हें लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बिना IFSC के इंटरनेट बैंकिंग से कोई लेनदेन नहीं होगा। पुराने IFSC सिर्फ 28 फरवरी तक के लिए ही वैलिड हैं, एक मार्च से नए IFSC लागू होंगे।

इसीलिए जरूरी है कि संबंधित बैंक के ग्राहक होने के नाते आप अपनी ब्रांच के नए IFSC का पता कर लें। ऐसा करके आप बैंकिंग गतिविधियां में आने वाली संभावित परेशानियों से बच सकते हैं। DBS Bank India द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एक मार्च 2022 से ग्राहकों को NEFT/RTGS/IMPS के जरिए लेनदेन के लिए नए डीबीएस आईएफएससी कोड का इस्तेमाल करना होगा, तभी वह ट्रांजेक्शन कर पाएंगे।

MICR कोड भी बदला

सिर्फ ब्रांचों के आईएफएससी कोड ही नहीं बदले हैं। चेक बुक पर आने वाला MICR कोड भी बदल गया है। आज के बाद से पुराने एमआईसीआर कोड वाले चेक अमान्य हो जाएंगे यानी बैंक उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में आपको नए MICR कोड वाली चेक बुक की जरूत है। बैंक नए MICR कोड वाली चेकबुक को बीते एक नवंबर से ही लोगों को दे रहा है।

कैसे पता करें नया IFSC?

https://www.lvbank.com/view-new-ifsc-details.aspx वेबसाइट पर जाएं।अपनी स्टेट, शहर चुनें।फिर सर्च पर क्लिक करें।अब पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।यहां से अपनी ब्रांच तलाशें।ब्रांच का पुराना और नया IFSC लिखा दिखेगा।नए IFSC को नोट कर लें।बता दें कि 27 नवंबर 2020 से लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) का DBS बैंक इंडिया लिमिटेड में विलय कर दिया गया है। विलय को भारतीय बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 45 के तहत भारत सरकार और आरबीआई की विशेष शक्तियों के तहत किया गया है।

Related Articles

Back to top button