ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
व्यापार

सुशील कुमार बने कृषि क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी सिंजेंटा के मैनेजिंग डायरेक्टर

कृषि क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी सिंजेंटा ने सुशील कुमार को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए, अपनी भारतीय इकाई सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का प्रबंध निदेशक  नियुक्त किया है। कंपनी ने बयान में बताया कि उन्होंने प्रबंध निदेशक राफेल डेल रियो से कार्यभार ग्रहण किया है। राफेल पिछले चार सालों से सिंजेंटा इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें सिंजेंटा इंडिया का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अपनी नियुक्ति  पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुशील कुमार ने कहा कि वे एक ऐसे समय में कंपनी का नेतृत्व करने का मौका मिलने पर उत्साहित हैं

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के कल्याण के लिए भी कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की शुरुआत की है। ऐसे समय में सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए खाद्य स्थिरता, कृषि प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में भारत की जरूरत के अनुरूप काम करने और कृषि क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने में भागीदार बनने के काफी अवसर हैं। भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं पेश की हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने हितधारकों खासकर किसानों के साथ भागीदारी करने की सिंजेंटा की समृद्ध परंपरा को मजबूत करना जारी रखेंगे, जिससे कंपनी के अभिनव उत्पादों और समाधानों के माध्यम से उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके।

राफेल डेल रियो ने कहा कि भारत में उनका कार्यकाल महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले चार सालों में लाखों किसानों की उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए उनकी सेवा करने में उन्हें काफी संतुष्टि मिली है। उन्हें यकीन है कि सुशील कुमार अपने समृद्ध ज्ञान और विशेषज्ञता के साथ भारत के संचालन को मजबूती देंगे और किसानों को सिंजेंटा के अनूठे उत्पादों और समाधानों से लाभ मिलता रहेगा। सुशील कुमार का भारत में काम करने का लंबा करियर अनुभव रहा है। वे मध्य, पश्चिम और उत्तर भारत के साथ-साथ नेपाल में भी सेल्स का नेतृत्व कर चुके हैं। एक किसान पृष्ठभूमि में पले-बढ़े सुशील कुमार को ग्रामीण जीवन की गहरी समझ है। उन्हें भारतीय बाजार के बारे में गहन ज्ञान, किसानों के व्यवहार और करीबी ग्राहक संबंधों की पूरी समझ है। हाल ही में उन्होंने स्विट्जरलैंड के बासेल में एक अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट पूरा किया है। वे वैश्विक रणनीतिक और वाणिज्यिक उत्कृष्टता की परियोजनाओं पर काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button