ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

वर्ल्ड कप डेब्यू पर धमाका करने वाली भारतीय जोड़ी

एक तो बैटिंग का ज्यादा तजुर्बा नहीं। ऊपर से वर्ल्ड कप और उसमें भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का प्रेशर। ये दबाव इसलिए ज्यादा था क्योंकि खिलाड़ी जो थे वो अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे थे। ऊपर से मैच में भारत के हालात भी अच्छे नहीं थे। 33 ओवर में ही 6 विकेट गिर चुके थे और स्कोर बोर्ड पर जुड़े थे सिर्फ 114 रन। अब ऐसे में दो नए बल्लेबाजों की जोड़ी क्रीज पर थी। दोनों के लिए ही ये वर्ल्ड कप में उनका पहला मैच था। सामने पाकिस्तान थी तो कुछ कर दिखाने का मौका भी था। इस मौके को दोनों ने लपका और फिर साथ मिलकर कुछ ऐसा किया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बन गया। हम बात कर रहे हैं पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा की। दोनों ही बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। यानी बल्लेबाजी इनकी दूसरी प्राथमिकता है। लेकिन, पाकिस्तान के खिलाफ जब टीम संकट में घिरी तो दोनों ने ही अपने बल्लेबाजी के ज्ञान का पूरा बखान किया।

कमाल ये हुआ कि स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकर दोनों ने ही अपने पहले वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ दिया। स्नेह राणा ने 4 चौकों की मदद से 48 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली तो पूजा वस्त्रकर ने 67 मिनट बल्लेबाजी कर 67 रन 59 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से बनाए। महिला वनडे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर रहे दो बल्लेबाजों ने एक ही मुकाबले में अर्धशतक जड़ा हो। ये भी पहली बार ही हुआ जब वर्ल्ड कप डेब्यू पर दो भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा।

पूजा और स्नेह राणा के बीच 7वें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस विकेट के लिए महिला वनडे में इससे बड़ी साझेदारी कभी नहीं हुई। इस साझेदारी ने पाकिस्तान को थोड़ा बैकफुट पर धकेलते हुए भारत को फ्रंटफुट पर लाने का काम किया। इस साझेदारी के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 114 रन के स्कोर से 7 विकेट पर 236 रन तक जा पहुंचा। पूजा और राणा के बल्ले से निकले अर्धशतक और इनके बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत ही भारतीय टीम पाकिस्तान को 245 रन का टारगेट दे पाने में कामयाब हो सकी।

Related Articles

Back to top button