ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में खुलेगा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र मिली केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीरंदांजी प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। खेलो इंडिया खेल योजना के तहत कोटा के शिवतराई में यह प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। इस योजना के तहत केंद्र सरकार से 4 सालों में 25 लाख रुपए मिलेंगे। पहले साल 10 लाख रुपए मिलेगा। इसमें पांच 5 लाख रुपए में खेल मैदान और दो लाख रुपए खेल सामग्री के लिए दिए जाएंगे। इसके साथ ही तीन लाख रुपए प्रशिक्षकों की सैलरी पर खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के तीरंदाजी को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सांसद अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय सेंटर के बाद तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र शिवतराई (कोटा) के रूप खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचलित खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में सात नए प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें शिवतराई (कोटा) में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल है।

कोटा स्थित शिवतराई में तीरंदाजी का कैंप है। यहां 2016 से एकेडमी बनाने की तैयारी चल रही है। 25 लाख रुपए राज्य शासन से खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खाते में आया, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण इसे अमल में नहीं लाया जा सका। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भी यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। शिवतराई से प्रशिक्षण लेने वाले तीरंदाज हर साल मैडल लेकर आ रहे हैं। हैदराबाद में आयोजित 24वीं सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को कुल 8 मैडल मिले थे। इसमें दो रजत और 4 कांस्य पदक मिल चुके हैं। शिवतराई तीरंदाजी के लिए पूरे देश में जानी जाती है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं। सांसद अरुण साव क्षेत्र में खेल सुविधाओं में विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उसी का परिणाम है कि शिवतराई (कोटा) में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र को मंजूरी मिली है।

Related Articles

Back to top button