ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज रफ्तार कार अनियंतत्रित होकर पलटी, युवक की मौत

रायपुर के नया रायपुर जाने वाले छेरीखेड़ी ओवरब्रिज मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंतत्रित होकर पलट गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्ताल भेज दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक असीम उर्फ रमनी हलधर निवासी माना कैंप मौके से फरार हो गया था। हादसे में 18 वर्षीय अंकुश शोभवनी की घटना में मौके पर ही मौत हो गई। सभी कार सवार युवक महावीर नगर और माना निवासी थे। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई।

मृतक अंकुश केपीएस स्कूल में 11वीं का छात्र था। सभी दोस्त परीक्षा खत्म होने के बाद शनिवार सुबह घर से पोहा नाश्ता करने एक कार में सवार होकर निकले थे। नया रायपुर से वापस आगे के दौरान से छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज ट्रनिंग के पास कार ब्रिज में न चढ़कर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। और गार्डन में पलट गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। कार को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार लगभग 100 के आस-पास थी। पहले खंभे से कार टकराई इसके बाद गार्डन में पलट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची मंदिर हसौद पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button