ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
गुजरात

 सूरत राज्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में नम्बर-1, 8 महीने में 3000 वाहन बिके 

गुजरात में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस साल जनवरी से दोपहिया वाहनों के लिए 20 हजार और कारों के लिए 1.50 लाख रुपए तक की सब्सिडी देने का फैसला किया है। इस घोषणा के बाद सूरत में 2005 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 4 करोड़ 35 लाख रुपए की सब्सिडी सूरत आरटीओ से मंजूर की गई है। इसमें घोषणा से पहले खरीदे गए वाहनों के लिए आवेदन करने पर उनके लिए भी सब्सिडी मंजूर की गई है। एक जुलाई 2021 से लेकर 28 फरवरी तक सूरत में कुल 3000 इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री हुई है। इसमें सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन शामिल हैं। हालांकि इसमें सभी वाहन सब्सिडी के पात्र नहीं हैं। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन में सूरत प्रदेश में पहले स्थान पर है। जबकि इसीे दौरान अहमदाबाद में 1600, राजकोट में 800 और वडोदरा में 670 इलेक्ट्रिक वाहन ही बिके। सूरत आरटीओ के प्रभारी आरटीओ हार्दिक पटेल ने बताया कि अब रोजाना सब्सिडी के आवेदनों का निपटारा किया जा रहा है।

सरकार ने सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने पर कुछ गाइडलाइन तय किए हैं। इसमें डेढ़ लाख तक के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में मालिक सब्सिडी के पात्र होंगे। जबकि थ्री व्हीलर में 5 लाख रुपए तक की कीमत और फोर व्हीलर के लिए यह सीमा 15 लाख रुपए तक ही है। 15 लाख रुपए से अधिक कीमत के वाहन सब्सिडी के पात्र नहीं होंगे। दूसरी तरफ वाहन मालिकों द्वारा वाहन खरीदने के बाद सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। वाहन मालिक या डीलर को खुद सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।अब तक ऑनलाइन अर्जी करने वाले 2005 वाहनों के लिए कुल 4 करोड़ 35 लाख रुपए की सब्सिडी सूरत आरटीओ से मंजूर की गई है। 2005 वाहनों में 1,963 दोपहिया, 8 थ्री व्हीलर और 34 चारपहिया वाहन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button