ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
बिहार

बिहार के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल आगे निकलने की होड़ में मुंह के बल गिरे

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिर गए। ग्राउंड में पीछे चल रहे आईपीएस अफसरों ने उन्हें उठाया। उसके बाद वह बीच कार्यक्रम से निकल गए। घटना 26 फरवरी की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पटना के बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें सिर्फ आईपीएस अफसरों को दौड़ना था।

डीजीपी हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए थे। सबसे आगे निकलने की होड़ में वे तेज दौड़ने लगे। इसी चक्कर में वह औंधे मुंह गिर पड़े। इस दौरान डीजीपी को थोड़ी चोट भी लगी और मौके पर ही उपचार किया गया।  सभी आईपीएस अधिकारी इस बात से खुश थे कि उनके कप्तान उनके साथ दौड़ लगा रहे हैं। 50 मीटर की इस दौड़ में महज 10 मीटर ही रह गया था। तभी डीजीपी लड़खड़ाकर गिर पड़े। हालांकि, उसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button