ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
खेल

सोने की वायदा कीमत में उछाल, चांदी में भी तेजी, जानिए भाव

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 0.16 फीसद या 75 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 46,494 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.45 फीसद या 298 रुपये की बढ़त के साथ 66,426 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में मामूली गिरावट और हाजिर कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा कीमत और हाजिर कीमत दोनों में ही गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.45 फीसद या 7.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,724.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.45 फीसद या 7.81 डॉलर की गिरावट के साथ 1,724.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में मामूली गिरावट और हाजिर कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.01 फीसद की बेहद मामूली गिरावट के साथ 24.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.03 फीसद या 0.01 डॉलर की बेहद मामूली तेजी के साथ 24.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button