ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
टेक्नोलॉजी

Jio के किफायती प्रीपेड प्लान, हर दिन मिलेगा 3GB तक डेटा, कर सकेंगे फ्री कॉलिंग

नई दिल्ली। Jio देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। जियो के पास एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान हैं, जिनमें हाई-स्पीड डेटा और असीमित कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। आज हम आपको यहां रिलायंस जियो के कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे। इनमें आपको रोजाना 3GB डेटा समेत फ्री कॉलिंग और जियो के प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। आइए इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर…

Jio का 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 3GB डेटा और 100SMS मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को प्लान के साथ जियो टीवी और जियो न्यूज जैसे प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी।

Jio का 401 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 3GB डेटा (अतिरिक्त 6GB डेटा) और 100SMS मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा प्लान के साथ जियो टीवी और जियो न्यूज जैसे प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

Jio ने मिलाया Airtel से हाथ

आपको बता दें कि Jio और Airtel के बीच एक अहम डील पर मुहर लगाई गई है। Jio ने Airtel के साथ हुई इस स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग डील के तहत आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई के 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम के अधिकार खरीदें हैं। इस डील के बाद इन तीन शहरों में Reliance Jio यूजर्स को बेहतर सर्विस और सुविधाएं प्राप्त होंगी। Jio और Airtel के बीच हुई इस डील की कुल वैल्यू 14,97 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार Jio और Airtel की स्पेक्ट्रम डील के तहत Airtel को ​Jio की ओर से 1037.6 करोड़ रुपये मिलेंगे।

यह ट्रेडिंग एग्रीमेंट दूरसंचार विभाग द्वारा जारी किए गए स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूरा किया गया है। इसमें स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए Reliance Jio कुल 1,497 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा जिसमें डेफेरड पेमेंट के अधीन समायोजित 459 करोड़ का भुगतान शामिल है। माना जा रहा है कि Jio और Airtel के बीच हुई इस स्पेक्ट्रम डील के बाद Jio यूजर्स को बेहतर सर्विस प्राप्त होगी। लेकिन इसका लाभ केवल आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई के यूजर्स ही उठा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button