ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
खेल

IPL 2021: कोलकाता के सामने मुंबई की मुश्किल चुनौती, पिछले 12 मैचों में सिर्फ एक में मिली जीत, जानें-क्या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्ली। आइपीएल 2021 का पांचवा मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मुंबई को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है। वहीं कोलकाता की नजर दूसरी जीत पर होगी। हालांकि, यह इतना आसान नहीं होगा। आंकड़े इसके गवाह हैं। कोलकाता की टीम मुंबई के सामने फिसड्डी रही है। मुंबई के खिलाफ पिछले 12 मैचों में कोलकाता को केवल एक जीत मिली है। वहीं आइपीएल में अब तक दोनों टीमों का 27 बार आमना सामना हो चुका है और मुंबई की टीम  21 मैच जीतने में सफल रही है।

साल 2020 में दोनों मैच जीती मुंबई

कोरोना के कारण यूएई में  खेले गए आइपीएल 2020 में मुंबई की टीम ने दोनों मैचों में कोलकाता को हराया था। दोनों के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच 23 सितंबर को खेला गया था। मुंबई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 195 रन का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर केवल 146 रन ही बना सकी और 49 रनों से मैच हार गई।

पिछले पांच मैचों सिर्फ एक मैच जीत सकी है कोलकाता

साल 2020 में दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 16 अक्टूबर को खेला गया। इस मैच में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर  148 रन बनाए। वहीं मुंबई की टीम 16.5 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक ने इस मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 78 रनों की पारी खेली और मुंबई को 19 गेंद पहले आठ विकेट से जीत दिला दी। पिछले पांच मैचों की बात करें तो कोलकाता को केवल एक मैच में जीत मिली है। ऐसे में कोलकाता के लिए मुंबई की चुनौती आसान नहीं होगी। मुंबई से उसे कड़ा टक्कर मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button