ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

गोपनीय सर्वेक्षण में MP में नीमच जिला प्रथम, बेहतर पुलिसिंग को लेकर हुआ था सर्वे

नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा बेहतर पुलिसिंग को लेकर हुए गोपनीय सर्वे के नतीजे शुक्रवार को जारी हुए। इसमें पूरे मध्यप्रदेश में नीमच जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नीमच को 66.97 प्रतिशत अंक मिले है वहीं दूसरे नंबर पर भिंड जिला है, जिसे 64.95 अंक मिले है। नीमच की इस उपलिब्ध को लेकर पुलिस महकमें में उत्साह देखा जा रहा है।

नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पहले पायदान पर आने पर नीमच पुलिस विभाग के स्टाफ का अनुकरणीय सहयोग बताया है। इस सर्वेक्षण में आम जनता से सीधे उनकी राय ली गई, जिसमें उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और उनकी समर्पित टीम द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट पुलिसिंग की खुलकर प्रशंसा की। नागरिकों ने विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित प्रतिक्रिया जैसे क्षेत्रों में पुलिस के प्रयासों को सराहा।

 उक्त गोपनीय सर्वेक्षण में 11 बिन्दुओं – पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता से व्यवहार, प्रथम सूचना रिपोर्ट को विलम्ब से लेख करना अथवा सही धाराओं में न लेख किया जाना, चरित्र सत्यापन में विलंब, झूठा अपराध पंजीबद्व करना अथवा प्रकरण में गलत व्यक्ति को आरोपी बनाया जाना, पुलिस द्वारा अकारण मारपीट करना अथवा परेषान करना, पुलिस द्वारा बच्चों, महिलाओं के गुम होने, घरेलु हिंसा, पॉक्सों एक्ट से संबंधित प्रकरण दर्ज करने में विलम्ब करना, यातायात पुलिस द्वारा शिकायत पर समय से कार्यवाही न करना, माननीय न्यायालय में प्रकरण विलम्ब से प्रस्तुत करना, पुलिस द्वारा किसी पक्ष से मिलकर दबाव में सही कार्यवाही न किया जाना, ऑनलाईन सेवा समय से प्रदाय किया जाना एवं पासपोर्ट सत्यापन में विलम्ब पर आमजन के मध्य गोपनीय सर्वेक्षण कराया गया था।

Related Articles

Back to top button