ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक पूछेंगे ऑनलाइन प्रश्न, पानी, बिजली, कागज की होगी बचत; 7 मार्च से बजट की शुरुआत

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र की शुरुआत 7 मार्च से हो रही है। इस बार राज्य विधानसभा में पहली बार एक शानदार पहल हुई है। जी हां, अब छत्तीसगढ विधानसभा में विधायक ऑनलाइन प्रश्न पूछेंगे। ऐसा कर राज्य के जनप्रतिनिधि करीब 58 पेड़ों को कटने से बचा लेंगे और बिजली की खपत पर भी लगाम लगेगी।

विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने मीडिया को जानकारी दी है कि विधानसभा का सत्र पेपरलेस होगा। इसकी वजह यह है कि विधायकों ने ऑनलाइन प्रश्न लेने की शुरुआत की है। विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक, अब तक 1682 प्रश्न विधानसभा सचिवालय को मिले हैं जिसमें 1499 ऑनलाइन प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं।

ऑनलाइन प्रश्न से बड़ा फायदा

विधानसभा को पेपरलेस करने से 45,0000 पन्नों और करीब 2.2 टन कागज की बचत हुई है। इतना ही नहीं इस पहल से हर साल 58 पेड़ कटने से बचेंगे। इसके अलावा 73 फ्रिज में जितनी बिजली की खपत होती है उतनी बिजली भी बच जाएगी। 1 लाख लीटर पानी की भी बचत होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा और इस दिन सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसी दिन अनुपूरक बजट भी आएगा। 8 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 9 मार्च को बजट पेश किया जाएगा और 10 मार्च को इसपर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button