ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

विदेशी महिला के शरीर से डीआरआई ने 88 ड्रग से भरे कैप्सूल निकाले 

जयपुर। ड्रग तस्करी के डीआरआई राजस्थान में अब तक का सबसे लंबा और कठिन ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 19 फरवरी को जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई विदेशी महिला के शरीर से डीआरआई ने विशेष ऑपरेशन के जरिए 88 ड्रग से भरे कैप्सूल निकाले हैं। विदेशी महिला ने यह सभी कैप्सूल अपने आंतरिक अंगों के साथ-साथ शरीर के अंदर ऑपरेशन कर छुपा रखे थे।

डीआरआई ने सवाई मानसिंह अस्पताल के चिकित्सकों की मदद से महिला के शरीर का ऑपरेशन कर ड्रग्स से भरे इन कैप्सूल को बाहर निकाला था। महिला का ऑपरेशन करने से पहले डीआरआई की टीम ने दो बार न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसके खिलाफ इस विशेष ऑपरेशन की इजाजत भी ली। महिला के शरीर से निकाले गए 88 कैप्सूल कि जब डीआरआई की टीम ने लेबोरेटरी में जांच करवाई तो सभी कैप्सूल्स में हेरोइन भरी पाई गई। लैब से पुष्टि होने के बाद डीआरआई की टीम ने जब इनका वजन करवाया तो करीब 900 ग्राम के आसपास रहा। इस हीरोइन का वजन 900 ग्राम बैठा। राजजस्व आधिसूचना निदेशालय डीआरआई द्वारा पकड़े गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6 करोडृ की कीमत बताई जा रही है। डीआरआई ने एयर अरेबिया की उड़ान से शारजाह से जयपुर 19  फरवरी  को आई युगांडा की एक महिला को गुप्त सूचना के आधार पर रोका था। जांच में उसके शरीर में कुछ होने की जानकारी मिलने के बाद उसे न्यायालय के आदेश के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में कराया गया था। शुरुआत में करीब 60 कैप्सूल उसके शरीर से निकले थे। उसके बाद भी डीआरआई को और शक था कि शरीर में कुछ है और डॉक्टरों ने भी इसकी तस्दीक की थी। करीब 11 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी के बाद महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके शरीर से कुल 88 कैप्सूल निकाले गए। जांच में इन सभी में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। हेरोइन का वजन 862 ग्राम है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। राजस्थान के इतिहास में यह पहला मौका है कि किसी तस्कर के शरीर से ड्रग्स बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button