ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...
गुजरात

सूरत के पलसाणा-बलेश्वर हाईवे पर भीषण हादसा,कार में सवार दो युवक जिंदा जले

सूरत के पलसाणा-बलेश्वर हाइवे पर सोमवार को देर रात भीषण सड़क हादसे से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। बाइक लादकर ले जा रहे कंटेनर से अचानक एक कार टकरा गई। कार की टक्कर लगते ही कंटेनर का डीजल टैंक फट गया और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। कार में सवार दो युवक भी जिंदा जल गए। वहीं, कंटेनर में लोड नई बाइकें भी जलकर नष्ट हो  गईं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।

सोमवार को रात करीबन 2 बजे पलसाणा-बलेश्वर हाईवे पर स्थित सहयोग होटल के पास एक बाइक से लदा कंटेनर चलथान की ओर जा रहा था। कंटेनर टर्न ले रहा था, तभी एक बेकाबू कार उसके डीजल टैंक से आकर टकरा गई। कार के टकराते ही धमाके के साथ डीजल टैंक फट गया और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। कार में सवार दो युवक आग में जिंदा जल गए। आग से हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कामरेज फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार के नंबर प्लेट के आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई है।

Related Articles

Back to top button