ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन

चैत्र नवरात्र को लेकर संस्कारधानी जबलपुर में लोग मां भगवती की आराधना में जुटे हुए हैं और माता के भक्त अपनी अपनी भक्ति के अनुसार देवी मंदिरों में जाकर पूजा पाठ कर रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़ा के गुलौआ में चैत्र नवरात्र पर स्थापित 18 भुजाओं वाली महाकाली के दर्शन करने भी भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। क्योंकि इन 18 भुजाओं वाली महाकाली की विशाल प्रतिमा की स्थापना कई सालों से यहां रहने वाला सोधियां परिवार करता आ रहा है।

पूरे जबलपुर में चैत्र नवरात्र पर एक ही 18 भुजाओं वाली महाकाली रखी जाती है। इस महाकाली के दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इधर इस 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा को पिछले कई सालों से रखने वाले सोधियां परिवार के लोग कहते हैं कि जबलपुर शहर में दुर्गा और महाकाली की प्रतिमाएं शारदेय नवरात्र में ही रखी जाती है लेकिन हम अपने घर मोहल्ले और जबलपुर सहित पूरे देश में सुख शांति बनी रहे इसलिए इस 18 भुजाओं वाली महाकाली की हर चैत्र नवरात्र पर प्रतिमा स्थापित करते हैं।

Related Articles

Back to top button