ब्रेकिंग
Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें... Indian Railways Door-to-Door Parcel Service: अब घर से पिक होगा और डेस्टिनेशन पर पहुंचेगा पार्सल, रेल...
मध्यप्रदेश

भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद

आज गुना से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना नामाकंन दाखिल करेंगे। उन्होंने मंगलवार सुबह गुना से अपने दिन की शुरुआत की। सबसे पहले सुबह 9:30 बजे वे टेकरी सरकार के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि इसके बाद सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा के साथ गुना से शिवपुरी जाएंगे तथा म्याना, बदरवास, लुकवासा और कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे। शिवपुरी के झांसी चौक से कलेक्ट्रेट तक उनका एक विशाल रोड शो होगा, जिसके पश्चात वे नामांकन भरने के लिए प्रस्थान करेंगे।

आपको बता दें कि गुना लोकसभा सीट पर सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव के साथ है। खास बात है कि इस सीट पर यादव बनाम सिंधिया का मुकाबला 2019 में भी देखा गया था, जिसमें तब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े रहे ज्योतिरादित्य को भाजपा प्रत्याशी केपी यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। गुना लोकसभा क्षेत्र में गुना, मुंगावली, कोलारस, बम्होरी, अशोक नगर, शिवपुरी, पिछौर और चंदेरी विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से 6 भाजपा और 2 कांग्रेस के पास है।

Related Articles

Back to top button