ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मनोरंजन

ब्रिटिश शो ‘गिल्ट’ का रीमेक ‘ब्लडी ब्रदर्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने एक वर्चुअल इवेंट में वेब सीरीज ब्लडी ब्रदर्स का ट्रेलर रिलीज किया। इस सीरीज का निर्देशन शाद अली ने किया है, जबकि निर्माता बीबीसी स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है। ब्लडी ब्रदर्स एक डार्क कॉमेडी है, जो दो भाइयों की कहानी है। जयदीप अहलावत और मोहम्मद जीशान अय्यूब सीरीज में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ब्लडी ब्रदर्स 18 मार्च को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है।

ब्लडी ब्रदर्स की कहानी दो भाइयों जग्गी और दलजीत के इर्द-गिर्द घूमती है। जयदीप अहलावत जग्गी और जीशान दलजीत की भूमिका में हैं। ट्रेलर के मुताबिक, एक दुखद कार दुर्घटना होने पर इन दोनों की लाइफ नियंत्रण से बाहर हो जाती है। सच्चाई को छुपाने के लिए झूठ बोलने का सिलसिला शुरू होता है और जैसे-जैसे झूठ बोलना बढ़ता जाता है, इसमें और अधिक लोग शामिल होते जाते हैं।

आखिर में दोनों भाइयों का इस पूरी गंभीर स्थिति से बचना मुश्किल हो जाता है। अब देखने वाली बात यह है कि ये भाई कितनी दूर तक झूठ को संभाल पाते हैं और इसके परिणाम कितने गंभीर होते हैं। ‘ब्लडी ब्रदर्स’ भाईचारे, रिश्तों, अपराध और ड्रामा की एक ट्विस्टेड कहानी है। सतीश कौशिक, श्रुति सेठ, टीना देसाई, जितेंद्र जोशी, माया अलग, मुग्धा गोडसे और यूरी सूरी सहायक किरदारों में दिखाई देंगे। बता दें, ब्लडी ब्रदर्स ब्रिटिश मिस्ट्री थ्रिलर ‘गिल्ट’ का इंडियन वर्जन है।

Related Articles

Back to top button