ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मध्यप्रदेश

धार में ऑटो में पोर्न दिखा रहा था, 60 साल का पड़ोसी ड्राइवर 3 साल की बच्ची को

धार   3 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी बुजुर्ग ने गंदी हरकत की। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और ऑटो में बैठाकर घर से ही कुछ आगे सुनसान जगह ले गया। 60 साल का आरोपी बच्ची को पोर्न दिखाकर उसके साथ गलत करने की कोशिश में था, तभी मोहल्ले के ही युवक की निगाह उस पर पड़ गई। उसने चिल्लाया तो आरोपी भाग निकला। गुरुवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

घटना पिंजारवाड़ी इलाके की है। पड़ोस में रहने वाला मुस्ताक उर्फ जीजा (60) बच्ची को अपने ऑटो में लेकर गया था। पीछे की सीट पर बैठाकर मोबाइल पर गंदे वीडियो दिखाते हुए गंदी हरकत करने लगा। मोहल्ले के सद्दाम ने उसे देखकर चिल्लाया तो वह भाग निकला। सद्दाम बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचा। उसके परिवार को इसकी जानकारी दी।

घटना के बाद से आरोपी फरार

कोतवाली TI समीर पाटीदार का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की है।

Related Articles

Back to top button