ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

CM योगी का बड़ा ऐलान- माफियाओं की जब्त जमीनों पर गरीबों और दलितों के लिए बनेंगे मकान

लखनऊः उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है। प्रदेश में सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि आज यूपी की मौजूदा सरकार माफियाओं को सिर पर लेकर नहीं घूमती। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि माफियाओं की जब्त की गई जमीनों पर गरीबों और दलितों के लिए मकान बनेंगे। हमने माफियाओं से 1500 करोड़ रुपए की सम्‍पत्ति जब्‍त की। यह सम्‍पत्ति गरीबों को लूटकर बनाई गई थी और अब उन्हें ही मिलेगी।

सदन में मुख्यमंत्री योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि 1000 योग्य नौजवानों को टैब व लैपटॉप सरकार देगी। इसके लिए 3000 करोड़ का बजट अलॉट हुआ है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के सम्बंध में CM ने ऐलान करते हुए कहा कि 1 जुलाई से 28% की बढ़ोतरी के साथ उन्हें DA मिलेगा और अधिवक्ताओं को अब सामाजिक सुरक्षा के तहत 5 लाख मिलेंगे। गौरतलब है कि पहले 1.5 लाख मिलते थे। महत्वपूर्ण ऐलानों के साथ ही सीएम ने भगवान राम के नाम पर ओछी राजनीति करने वालों को कहा कि पहले विपक्ष के लोग अयोध्‍या की तरफ झांकते नहीं थे लेकिन आज हर कोई कह रहा है कि राम हमारे हैं।

Related Articles

Back to top button