ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

जन आशीर्वाद यात्रा में बोले केंद्रीय मंत्री – बीवियां 4 हों या 40, बच्चे 2 ही अच्छे, नहीं तो…

गोंडा: केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा गोंडा पहुंची। यात्रा शुरू करने के पहले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ने सरकार की योजनाओं का बखान किया।

वहीं जनसंख्या कानून को लेकर उन्होंने भाकियू नेता गुलाम मोहम्मद पर निशाना साधते हुए कहा कि बीवियां 4 हों या 40, लेकिन 2 बच्चों से ज्यादा हुए तो कानून लागू होगा। उनको सरकार द्वारा बनाए गए कानून का पालन करना होगा।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेता गुलाम मोहम्मद जौला ने उत्तर प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति का मखौल उड़ाते हुए कहा था कि हम मुस्लिम चार शादियां करने के अधिकारी हैं इसलिए नए जनसंख्या कानून के तहत हमें आठ बच्चे पैदा करने की इजाजत मिलनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button