ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें इस सत्र में किन प्रमुख बिलों पर हुई चर्चा

संसद के शीतकालीन सत्र आज 21 दिसंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई। हालांकि, इस सत्र को 22 दिसंबर तक चलने का वक्त तय किया गया था। सत्र के दौरान लोकसभा में 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए और 18 विधेयक पारित किए गए।

जगदीप धनखड़ की नकल करने को लेकर विपक्ष को घेरा

हालांकि, संसद का शीतकालीन सत्र काफी चर्चा में रहा। इस सत्र के दौरान यानी 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक हुई। इसको लेकर विपक्षी दलों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बयान देने की मांग की और फिर इस कारण सदन में हंगामा रहा। वहीं सरकार ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने को लेकर विपक्ष को घेरा।

सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 74 प्रतिशत रही

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी सहित अन्य मंत्रियों और सांसदों की उपस्थिति में सत्र के दौरान सदन में हुए कामकाज के बारे में सदस्यों को सूचित किया कि 4 दिसंबर, 2023 को शुरू हुए सत्र के दौरान 14 बैठकें हुईं जो लगभग 61 घंटे 50 मिनट तक चली। सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 74 प्रतिशत रही। सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए एवं भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता – 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता – 2023, भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक- 2023, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक -2023 और दूरसंचार विधेयक – 2023 सहित 18 विधेयक पारित किए गए।

Related Articles

Back to top button