ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

विधायक शैलेष पांडे ने शहर विकास के लिए  मुख्यमंत्री से की 50 करोड़  की मांग  

बिलासपुर । शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर शहर को 353 करोड रुपए की लागत वाले 97 विकास कार्यों की सौगात दी जिसमें 107 करोड़ 49 लाख का तिफरा फ्लाईओवर, 26 करोड़ 83 लाख की व्यापार विहार स्मार्ट रोड, 6 करोड़ 77 लाख का तारामंडल, बंधवापारा तालाब, 36 करोड़ 56 लाख से निर्मित अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लोकार्पण किया इनमें 277 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 65 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख की लागत से होने वाले 35 कार्यों का भूमि पूजन किया जिसमें पुराना बस स्टैंड में बनने वाली मल्टी लेवल पार्किंग प्रमुख है।
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब वे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव एवं बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ उत्तराखंड चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे वहां छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा है। इसके अलावा चुनावी राज्यों एवं देश में भी छत्तीसगढ़ राज्य मॉडल की गूंज है इसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है।
नगर विधायक ने कहा कि तिफरा के पुराना ब्रिज बनने में 9 साल लग गए थे उस समय भाजपा का शासन था लेकिन जब कांग्रेस की सरकार आई तो नए फ्लाईओवर बनने में 3 साल लगा और फ्लाईओवर जनता को समर्पित कर दिया गया। तिफरा फ्लाईओवर निर्माण मेरी प्राथमिकता में रहा है। तिफरा फ्लाईओवर निर्माण में आ रहे अवरोधों को दूर करने जिला प्रशासन, नगर निगम, नगरीय प्रशासन विभाग, रेलवे प्रशासन और विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित गया। नगर विधायक ने इसके लिए राज्य शासन, जिला प्रशासन, नगरीय प्रशासन विभाग, नगर निगम को धन्यवाद दिया है।
इसके अलावा नगर विधायक शैलेष पांडेय ने मुख्यमंत्री के समक्ष बिलासपुर विकास के लिए अरपा नदी में दोनों ओर 5 कि.मी नाला निर्माण, व्यापार विहार फ्लाईओवर के लिए 229 करोड़ की स्वीकृति, शहर का यातायात दबाव को कम करने के लिए अरपा नदी में दो नए ब्रिज कुदुदंड से लोधीपारा सरकंडा एवं शनिचरी से चांटीडीह तक और नगर निगम में कार्यों के लिए 50 करोड़ की मांग मुख्यमंत्री से की है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा हमारी जीवनदायिनी है, इसके लिए भावनात्मक रूप से लगाव और राज्य गीत का पहला शब्द ही अरपा है, नदी के उन्नयन में राशि की कमी नहीं होगी चूंकि विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी हो चुकी है घोषणा नहीं की जा सकती है। अरपा के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्जीवित, जल को शुद्ध करने के लिए राशि की कोई कमी नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button