ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
खेल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रोड मार्श का 74 साल की उम्र में हुआ निधन

रोड मार्स को पिछले हफ्ते हार्ट अटैक आया था। इसके बाद वे कोमा में चले गए थे। एक हफ्ते तक कोमा में रहने के बाद उनका निधन हो गया। उन्होंने 1968 में अपने करियर की शुरुआत की थी और 1984 में संन्यास का एलान किया था।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रोड मार्श का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ा था और वे कोमा में चले गए थे। एक हफ्ते तक कोमा में रहने के बाद उनका निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन डॉ लचलान हेंडरसन ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज के निधन की पुष्टि करते हुए कहा “यह ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट और उन लोगों के लिए बहुत दुखद घटना है, जिन्होंने रोड मार्श को प्यार किया और उनकी तारीफ की। रोड ने जिस तरह से क्रिकेट खेला और ऑस्ट्रेलियाई टीमों का हिस्सा रहते हुए, जो सुख उन्होंने फैंस को दिया, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। लिली की गेंद पर मार्श ने पकड़ा कैच। यह वाक्य हमारे क्रिकेट में बहुत अहमियत रखता है।”रोड मार्श ने 1968 में अपने करियर की शुरुआत की थी और 1984 में संन्यास का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने 257 प्रथम श्रेणी मैचों में 11067 रन बनाए। उनका औसत 31.17 का था। अपने करियर में उन्होंने 869 शिकार भी किए।

Related Articles

Back to top button