ब्रेकिंग
Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ...
मनोरंजन

रेड कार्पेट पर दिखा बॉलीवुड और टीवी सितारों का जलवा

बॉलीबुड और टीवी जगत के सितारे हर अवॉर्ड फंक्शन की रेड कार्पेट पर अपने अंदाज से जलवे बिखेरते हैं। रविवार को मुंबई में आयोजित हुए आईटीए अवॉर्ड्स में भी सितारों ने खूब धमाल मचाया। साल के इस मच अवेटेड अवॉर्ड्स नाइट में टीवी और फिल्मी जगत से जुड़े लगभग सभी सितारों ने हिस्सा लिया था।

बॉलीवुड से इन सितारों ने लिया हिस्साआईटीए अवॉर्ड्स 2022 के रेड कार्पेट पर फिल्मी और टेलीविजन जगत से सभी सितारे देखने को मिले। बॉलीवुड से आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वाणी कपूर, गुलशन ग्रोवर समेत करण जौहर ने इस अवॉर्ड शो में शिरकत की।

टीवी के ये सितारें आए नजरआईटीए अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपने परिवार के साथ नजर आईं। वहीं, हिना खान, निया शर्मा और रश्मि देसाई, गौरव खन्ना, रवि दुबे, निधि शाह समेत जैमी लीवर ने भी रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री मारी। सभी सितारों ने अपनी प्रेजेंस और स्टाइल से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए।

बबीता जी के साथ दिखे जेठालालअवॉर्ड्स नाइट पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता)  एक साथ दिखाई दिए। इवेंट में पहुंचने के बाद दिलीप जोशी पैपराजी को पोज दे रहे थे। तभी मुनमुन दत्ता उन्हें देखकर उनके पास आती हैं। दोनों हाथ मिलाते हैं और पोज देते हैं। इस पर फैंस ने कहा कि जोशी जी बबीता जी से शर्मा रहे हैं। इसके साथ ही भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) भी मनमोहन तिवारी (रोहताश गौड़) के साथ दिखाई दीं।

इन सितारों ने जीते अवॉर्ड्सहर्षद चौपड़ा को शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। वहीं, नकुल मेहता को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, में राम कपूर के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही बेस्ट शो का अवॉर्ड ‘अनुपमा’ को और ‘अनुपमा’ में वनराज शाह की भूमिका अदा करने के लिए सुधांशु पांडे ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(ड्रामा) का खिताब जीता है। हिना खान को अपनी फिल्म ‘लाइन’ के लिए खिताब मिला। वहीं आशी सिंह को भी आईटीए अवॉर्ड मिला है।

Related Articles

Back to top button