ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

सरकार ने नहीं रोका CRPF जवानों का राशन भत्ता, गृह मंत्रालय ने खबरों को बताया अफवाह

नई दिल्ली। सरकार की तरफ से 800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करने में देरी का प्रभाव सीआरपीएफ के जवानों के राशन भत्ते पर पड़ा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि पैसे नहीं मिल पाने की वजह से सितंबर में सीआरपीएफ को जवानों का राशन भत्ता रोकना (आरएमए) पड़ा।

हालांकि, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि जवानों के राशन भत्ता नहीं दिए जाने का यह कारण नहीं है। उन्हें जल्द ही सितंबर माह का राशन भत्ता दिया जाएगा। जवानों व अराजपत्रित अधिकारियों को उनके मासिक वेतन के साथ रोजाना के खाने के लिए राशन भत्ता दिया जाता है।

सीआरपीएफ का कहना है कि हाल ही में सरकार ने राशन भत्ते का पुनर्निर्धारण किया है। इसके कारण 3.25 लाख जवानों वाले इस सुरक्षा बल को परेशानी आई है। सुरक्षा बल ने एक बयान में कहा, ‘गृह मंत्रालय ने 12 जुलाई को राशन भत्ता पुनर्निर्धारण के बाद करीब दो लाख जवानों को उसी महीने बतौर एरियर 22,194 रुपये (प्रत्येक) का भुगतान किया था।’

यह राशि जवानों व अराजपत्रित अधिकारियों को प्रति माह मिलने वाले राशन भत्ते का छह गुना से भी ज्यादा है। बयान में बताया गया है, ‘सितंबर के लिए राशन भत्ते (करीब 3600 रुपये) की भुगतान की पक्रिया चल रही है। इसका जल्द भुगतान किया जाएगा, इसलिए जवानों के बिना राशन भत्ते के होने की बात असत्य, आधारहीन व अनर्गल है। इसे लेकर कोई संकट नहीं है।’

उल्लेखनीय है कि सितंबर की शुरुआत में सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर पुनर्निर्धारित राशन भत्ते के भुगतान के लिए 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मांगी थी। इसे लेकर सुरक्षा बल मंत्रालय के साथ तीन बार पत्राचार कर चुका है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक यह रकम राशन मनी अलाउंस लेने वाले 2 लाख से ज्यादा जवानों को दी गई है। लिहाजा राशन मनी अलाउंस की रकम न मिलने की बात बेबुनियाद है। सीआरपीएफ जवानों के कल्याण के लिए समर्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button