ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

यूपी में सातवें चरण के लिए पूर्वांचल में सभी दलों ने झोंकी ताकत

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव आखिरी दौर में पहुंच चुका है। छठे चरण की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमने के बाद भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा ने सातवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी ताकत झोंक दी है। उत्‍तर प्रदेश की सत्‍ता पर कब्‍जा करने के लिए सभी दल आखिरी चुनावी रण में कूद गए हैं। इसी क्रम में भाजपा के स्‍टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्‍द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सातवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों को मथेंगे। प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी सातवें चरण के चुनाव प्रचार को धार देंगे। इसी चरण में पीएम नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान होगा। पिछली बार सभी 8 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने जीत दर्ज की थी। इस बार विपक्ष की घेराबंदी के बीच सफलता को दोहराना एक बड़ी चुनौती है।

Related Articles

Back to top button