ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लिपि मेश्राम कम उम्र में सुपरमॉडल मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली पहली युवती बनी

छत्तीसगढ़ जिले के बस्तर  जिले की तस्वीर अब हाल के दिनों में बदल रही है | जहां पर प्रदेश के युवा भी काबिलियत से देश दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं | वहीं जिले के एक छोटे से गांव में पली बढ़ी लिपि मेश्राम ने बेहद ही कम उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता है | ये ग्लैमरस स्टूडियो प्रतियोगिता गोवा में आयोजित हुआ था | वहीं,लिपि मेश्राम बस्तर की पहली कम उम्र में सुपरमॉडल मिस इंडिया का खिताब जीतनेवाली युवती बन गई है | लिपि के पिता बीते साल 2009 में लौंहडीगुड़ा में नक्सली हिंसा का शिकार हुए थे |जहां पर घर के सामने नक्सलियों ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी | पिता के सपने को साकार करने के लिए लिपि मेश्राम ने मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया | उन्होंने इस प्रतियोगिता में देश भर से आए प्रतिभागियों को मात देते हुए जीत हासिल की |

दरअसल, इस प्रतियोगिता में लिपि ने पूरे देश से आई 30 प्रतिभागियों को हरा कर यह ताज अपने सिर पर लिया है। लिपि ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक बेहतर पद पर आना बेहद जरूरी है | उन्होंने कहा, ‘मेरा भी सपना था और इस सपने को पूरा करने के लिए मैंने बड़ी मेहनत की | बस्तर के एक ग्रामीण इलाके से निकलकर शहरी वातावरण में घुलना-मिलना मेरे लिए मुश्किल था |इस दौरान लिपि ने बताया कि कंपटीशन में 4 राउंड पास करने के बाद गोवा आने का निमंत्रण मिला | गोवा में 4 दिनों तक कई कंपटीशन हुए और एक के बाद एक प्रतिभागी को पछाड़ते हुए मिस इंडिया का खिताब जीता |

Related Articles

Back to top button