ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
विदेश

UAE में PM मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया आग्रह – जम्मू-कश्मीर में करें निवेश, विकास का है सही माह

दुबईः सऊदी अरब की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय के उद्यमियों और करोबारियों से जम्मू-कश्मीर में निवेश की अपील की। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबुधाबी में प्रवासी भारतीय (एनआरआई) कारोबारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी ‘राजनीतिक स्थिरता और भरोसेमंद नीतियों’ के चलते आज दुनिया में निवेश का एक आकर्षक स्थल बन गया है। उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समुदाय ने देश की आर्थिक वृद्धि में महती योगदान किया है।

उन्होंने भारत में आर्थिक अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ निवेशकों को प्रेरित करने में राजनीतिक स्थिरता और भरोसेमंद नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन कारकों के चलते भारत आज दुनिया का एक आकर्षक निवेश स्थल बना गया है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी सभी नीतियां आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन के अवसर सृजित करने तथा मेक-इन-इंडिया को बल देने के लिये बनायी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात पर भी ध्यान देते हैं कि निवेशकों को उनके निवेश पर अच्छी कमाई भी हो।’’ मोदी ने एनआरआई कारोबारियों से भारत में उपलब्ध निवेश अवसरों पर गौर करने की अपील करते हुए कहा कि देश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां निवेश किया जा सकता है।

उन्होंने विशेषकर जम्मू-कश्मीर में निवेश की अपील की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को दशकों से उपेक्षित रहा है। मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो ऐसे क्षेत्र हैं जहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। लंबे समय से इन क्षेत्रों में कोई विकास-कार्य नहीं हुआ । अब इन दोनों क्षेत्रों में निवेश के अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में विकास की मुहिमों पर जोर देने से यह देश के विकास के इंजन को शक्ति देगा और इससे स्थानीय युवाओं के लिये रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। ’’ भारत ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा पांच अगस्त को समाप्त कर दिया।

इसके बाद क्षेत्र को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभक्त कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने राज्य के लिए विशेष दर्जा का प्रावधान समाप्त किए जाने के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि सरकारी और निजी कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करें। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की संभावनाएं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button