ब्रेकिंग
Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन... Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ...
देश

श्रीनगर से विपक्ष नेताओं के बैरंग लौटने पर दिग्विजय हुए नाराज, J&K के राज्यपाल के लिए कही ये बात

भोपाल: श्रीनगर से जा रहे विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट से ही लौटाने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्यपाल कहते कुछ हैं और करते कुछ और ही हैं। उन्होंने कहा, ‘अजीब बात है कि राज्यपाल कश्मीर बुलाते हैं, विपक्ष कश्मीर के लोगों से मिलकर समस्या का निदान निकालने के लिए जाता है, लेकिन एयरपोर्ट से ही सब को लौटा दिया जाता है।’

राहुल गांधी के नेतृत्व में श्रीनगर जा रहे विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल को से एयरपोर्ट से लौटाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बुलाने पर ही विपक्ष कश्मीर के लोगों से मिलकर समस्या का निदान निकालने के लिए ही वहां जा रहा था, लेकिन एयरपोर्ट से ही उन्हें वापस लौटा दिया गया। यह उम्मीद सत्यपाल मलिक से नहीं की थी। वैसे ऐसे संस्कार उनमें नहीं थे, मगर फिर भी उन्होंने ऐसा क्यों किया, समझ नहीं आता

सच्चाई कुछ और है जो मीडिया दिखाता नहीं…
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मीडिया सच्चाई दिखा नहीं रहा है, इसका मतलब यह नहीं कि राज्य का सच छुपा हुआ है। कश्मीरी नेताओं को अबतक नजरबंद रखने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कश्मीर में कोई मुख्य राजनीतिक दल बचा नहीं है, सब बंद हैं। वहां राजनीतिक प्रक्रिया को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। यहां तक कि कश्मीरी पुलिस कर्मियों के हथियार भी जमा करा दिए गए हैं। धारा 370 से देश का जो संबंध था, केंद्र सरकार ने उसे खत्म करके गलत फैसला लिया है। देश को इसके नतीजे भी भुगतने पड़ेंगे। राज्य में शांति स्थापित हो, कश्मीरी लोगों व भारत सरकार के बीच संवाद शुरू हो, तभी राज्य के लोगों का दिल भी जीत पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button